Windows

ads

Wednesday, November 6, 2019

Today Current Affairs (7th November 2019) Hindi pdf for ssc bank railway police exam

Today Current Affairs (7th November 2019) (1.) हाल ही में विश्व व्यापार संगठन के विवाद निपटान पैनल ने निम्न में से किस देश में दी जाने वाली... thumbnail 1 summary

Today Current Affairs (7th November 2019)

(1.) हाल ही में विश्व व्यापार संगठन के विवाद निपटान पैनल ने निम्न में से किस देश में दी जाने वाली निर्यात सब्सिडी पर आपत्ति जताई है?
a. नेपाल
b. चीन
c. भारत
d. जापान

(2.) किस भारतीय निशानेबाज ने हाल ही में दोहा में आयोजित एशियाई निशानेबाजी चैम्पियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल गेम में स्वर्ण पदक जीता है?
a. मनु भाकर
b. हिना सिद्धू
c. अपूर्वी चंदेला
d. मेहुली घोष

(3.) किस देश ने हाल ही में घोषणा किया कि वह भूमिगत संयंत्र के लिए यूरेनियम संवर्धन फिर से शुरू करेगा?
a. नेपाल
b. पाकिस्तान
c. ईरान
d. जापान

(4.) आरबीआई ने हाल ही में मुंबई स्थित पंजाब ऐंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव (पीएमसी) बैंक के खातों की निकासी सीमा 40,000 रुपये से बढ़ाकर कितने हजार रुपये कर दी?
a. 60,000 रुपये
b. 70,000 रुपये
c. 80,000 रुपये
d. 50,000 रुपये

(5.) लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) ने किसे अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना है?
a. चिराग पासवान
b. रामचन्द्र पासवान
c. रीना पासवान
d. आशा पासवान

(6.) नासा के किस यान ने 42 वर्षों की यात्रा के बाद नवंबर 2019 में सूर्य की परिधि तक पहुँचने का रिकॉर्ड कायम किया है?
a. Horizon-2
b. Voyager-2
c. Installer-1
d. MOJO-2

(7.) हाल ही में भारत के किस पड़ोसी देश ने अपने सभी सातों प्रांतों में नये गवर्नर नियुक्त किये हैं?
a. बांग्लादेश
b. श्रीलंका
c. नेपाल
d. भूटान

(8.) भारतीय रिज़र्व बैंक ने किस बैंक पर ऋण नियमों का उल्लंघन करने पर पांच करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है?
a. बीकानेर रूरल को-ऑपरेटिव बैंक
b. मेहसाणा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक
c. लुधियाना अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक
d. उपरोक्त में से कोई नहीं

(9.) निम्नलिखित में से किस शिक्षण संस्थान ने भारत की पहली ‘स्टैंडिंग व्हीलचेयर’ बनाई है?
a. आईआईटी मद्रास
b. आईआईटी दिल्ली
c. आईआईटी कानपुर
d. आईआईटी अहमदाबाद
answer

1. c. भारत
पैनल के मुताबिक, भारत की निर्यात प्रोत्साहन योजनाओं ने विश्व व्यापार संगठन के सब्सिडी और काउंटरवेलिंग मानकों से संबंधित समझौते के कई प्रावधानों का उल्लंघन किया है। पैनल ने फैसला सुनाया कि भारत निर्यात प्रदर्शन पर आकस्मिक सब्सिडी प्रदान करने का हकदार नहीं है क्योंकि भारत का प्रति व्यक्ति सकल राष्ट्रीय उत्पाद 1,000 डॉलर प्रतिवर्ष से अधिक हो गया है।

2. a. मनु भाकर
मनु भाकर ने 14वीं एशियाई निशानेबाजी चैम्पियनशिप में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। मनु भाकर ने फाइनल में 244.3 के स्कोर के साथ पहले स्थान पर रहते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। मनु भाकर पहले ही टोक्यो ओलंपिक-2020 कोटा हासिल कर चुकी हैं।

3. c. ईरान
ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने हाल ही में कहा कि ईरान अपने यूरेनियम संवर्धन कार्यक्रम को फिर से शुरू करेगा। ईरान के राष्ट्ररपति का बयान ऐसे समय आया है जब ईरान ने घोषणा की थी कि साल 2015 के परमाणु करार में किए गए अपने वादों से पीछे हटकर उसने संवर्धित यूरेनियम उत्पादन में 10 गुणा से अधिक की वृद्धि की है। इससे पहले अमेरिका भी करार से हट चुका है।

4. d. 50,000 रुपये
आरबीआई ने पीएमसी बैंक ग्राहकों को राहत पहुंचाते हुए बैंक से निकासी की सीमा बढ़ा दी है। इससे पहले बैंक ने 14 अक्टूबर 2019 को पीएमसी बैंक ग्राहकों को अपने खाते से 40 हजार रुपये तक की निकासी की इजाजत दी थी। आरबीआई ने पीएमसी बैंक की नकदी की स्थिति की जांच के बाद निकासी की सीमा बढ़ा दी है।

5. a. चिराग पासवान
चिराग पासवान पहले से ही पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हैं। गौरतलब है कि रामविलास पासवान ने साल 2000 में लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) बनाई थी और तब से अब तक वही पार्टी के अध्यक्ष थे। लोक जनशक्ति पार्टी भारत का एक राजनैतिक दल है।

6. b. Voyager-2
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का वॉएजर-2 अंतरिक्ष विमान सूर्य की सीमा के पार पहुंचने वाला इतिहास का दूसरा अंतिरक्ष यान बन गया है। इसे 1977 में लॉन्च किया गया था। इससे पहले नासा का ही वॉयजर-1 इस सीमा के पार पहुंचा था। सूर्य से बाहर की तरफ बहने वाली हवाओं से सौरमंडल के चारों तरफ एक बुलबुले जैसा घेरा बना हुआ है। इस घेरे को हेलियोस्फेयर तथा इसकी सीमा से बाहर के अंतरिक्ष को इंटरस्टेलर मीडियम (ISM) कहा जाता है।

7. c. नेपाल
नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने सातों प्रान्तों के लिए नये गवर्नरों की नियुक्ति की है। मंत्रिपरिषद की अनुशंसा पर पहले सभी प्रांतों के गवर्नरों को हटा दिया गया था। इन सभी गवर्नरों को पिछली शेर बहादुर देउबा सरकार द्वारा नियुक्त किया गया था। इन सभी गवर्नरों का कार्यकाल पांच वर्ष का होगा। नेपाल के राष्ट्रपति भवन ‘शीतल भवन’ में इन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

8. b. मेहसाणा अर्बन-कोऑपरेटिव बैंक
भारतीय रिजर्व बैंक ने गुजरात के मेहसाणा अर्बन को-आपरेटिव बैंक पर पांच करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। रिज़र्व बैंक ने यह जुर्माना बैंक द्वारा निदेशकों, रिश्तेदारों तथा उन कंपनियों या फर्मों को ऋण देने के लिए लगाया है जिनके साथ उसका हित जुड़ा है। रिजर्व बैंक ने 04 नवंबर 2019 को एक आदेश जारी करने यह जुर्माना लगाया है। रिज़र्व बैंक का कहना है कि मेहसाणा अर्बन-कोऑपरेटिव बैंक द्वारा अपने जान-पहचान के निदेशकों, रिश्तेदारों और ऐसी कम्पनियों को ऋण दिया गया जिनके साथ बैंक के हित जुड़े थे तथा बैंक ने केवाईसी नियमों का उल्लंघन भी किया।

9. a. आईआईटी मद्रास
आईआईटी मद्रास द्वारा भारत की पहली स्वदेश निर्मित ‘स्टैंडिंग व्हीलचेयर’ बनाई गई है। इस व्हीलचेयर का नाम ‘अराइज़’ रखा गया है जो किसी विकलांग व्यक्ति को खड़े होने में समर्थ करती है। इसे उपयोगकर्ता द्वारा हाथ के सहारे से उठा जा सकता है। चार पहियों वाली इस व्हीलचेयर को सरकारी संस्थानों द्वारा जरूरतमंद लोगों को दिया जायेगा।

 

Download Today PDF – Click Here



from Golden Era Education https://ift.tt/2Cmsr4K

No comments

Post a Comment

Beauty

Sponsor

test