Windows

ads

Saturday, November 23, 2019

करेंट अफेयर्स हिंदी/रटलेना/Daily Current Affairs 2019 Booster//24 nov GK SSC

प्रश्न 1 ईसरो कार्टोसैट-3 और 13 नैनोसैटलाइट्स को सूर्य तुल्यकालिक कक्षा में किस ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान के माध्यम से लाॅन्च करेगा – (अ... thumbnail 1 summary

प्रश्न 1 ईसरो कार्टोसैट-3 और 13 नैनोसैटलाइट्स को सूर्य तुल्यकालिक कक्षा में किस ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान के माध्यम से लाॅन्च करेगा –
(अ) PSLV-C44
(ब) PSLV-C45
(स) PSLV-C47
(द) PSLV-C41
उत्तर PSLV-C47

भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन एक साथ 13 वाणिज्यिक उपग्रह लांच करेगा, इन उपग्रहों के साथ कार्टोसेट नामक इमेजिंग व मैपिंग उपग्रह को लांच किया जायेगा। यह लांच 25 नवम्बर, 2019 को होगा। इन उपग्रहों को श्रीहरिकोटा से PSLV-C47 के द्वारा लांच किया जायेगा। कार्टोसेट-3 तीसरी पीढ़ी का पृथ्वी पर्यवेक्षण उपग्रह है, इसका निर्माण इसरो द्वारा किया गया है। यह इसरो द्वारा निर्मित सबसे एडवांस्ड इमेजिंग सैटेलाइट्स में से एक है। यह उपग्रह पृथ्वी के हाई रेजोल्यूशन चित्र लेने में सक्षम है। अब तक कुल 8 कार्टोसेट उपग्रह लांच किये जा चुके हैं। यह 13 वाणिज्यिक उपग्रह लक्सेम्बर्ग बेस्ड स्पेस कंपनी क्लेओस के हैं। यह उपग्रह कंपनी के स्काउटिंग मिशन के उपग्रहों के समूह का हिस्सा हैं। स्काउटिंग मिशन के डाटा का उपयोग समुद्री गतिविधि, निगरानी तथा इंटेलिजेंस से सम्बंधित कार्य के लिए किया जायेगा।

प्रश्न 2 दक्षिण एशिया सुरक्षा शिखर सम्मेलन 2019 का आयोजन किस टेक कंपनी द्वारा किया गया –
(अ) फेसबुक
(ब) विप्रो
(स) गूगल
(द) माइक्रोसॉफ्ट
उत्तर फेसबुक

फेसबुक तथा केन्द्रीय महिला व बाल विकास मंत्रालय ने मिलकर दक्षिण एशिया सुरक्षा शिखर सम्मेलन 2019 का आयोजन नई दिल्ली में किया। इस शिखर सम्मेलन में डिजिटल प्लेटफार्म पर जुड़े हुए लोगों तथा समुदायों की सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा की गयी। इस शिखर सम्मेलन के दौरान केन्द्रीय महिला व बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने ‘वी थिंक डिजिटल’ नामक वेबसाइट को भी लांच किया। इस वेबसाइट के द्वारा छात्रों को डिजिटल टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी मिलेगी। इस कार्यक्रम में ऑनलाइन सुरक्षा, प्राइवेसी तथा गलत सूचना पर फोकस किया जाएगा।

प्रश्न 3 इंदिरा गाँधी शांति, निशस्त्रीकरण व विकास पुरस्कार 2019 किसने जीता –
(अ) हेंड्रिक लॉरेंट्ज़
(ब) हेनरी बेकरेल
(स) डेविड एटनबोरो
(द) लॉर्ड रेले
उत्तर डेविड एटनबोरो

प्रसिद्ध ब्रॉडकास्टर व प्रकृतिवादी डेविड एटनबोरो को इंदिरा गाँधी शांति, निशस्त्रीकरण व विकास पुरस्कार 2019 से सम्मानित किया जायेगा, यह पुरस्कार उन्हें विश्व के प्राकृतिक अजूबों को विश्व के सामने लाने के योगदान के लिए दिया जा रहा है। इस संगठन को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय जूरी द्वारा इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया।

प्रश्न 4 किम्बरली प्रोसेस सर्टिफिकेशन स्कीम की पूर्ण बैठक किस देश द्वारा आयोजित की गई –
(अ) भारत
(ब) चीन
(स) दक्षिण अफ्रीका
(द) जापान
उत्तर भारत

किम्बरले प्रोसेस सर्टिफिकेशन स्कीम की बैटक का आयोजन भारत में 18 नवम्बर, 2019 से 22 नवम्बर, 2019 के बीच किया गया। इसमें हीरा उद्योग में बदलाव, वित्तीय समावेश तथा महिला सशक्तिकरण शामिल हैं। इस बैठक का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है, इसका उद्देश्य हीरों के व्यापार को विवाद मुक्त रखना है। भारत में 10 लाख से अधिक लोग हीरा उद्योग से जुड़े हुए हैं। भारत किम्बरले प्रोसेस सर्टिफिकेशन स्कीम के संस्थापक सदस्यों में से एक है। किम्बरले प्रोसेस सर्टिफिकेशन स्कीम के तहत हीरों के व्यापार के नियम बनाये गये हैं। यह कोई संस्था नहीं है, इसका कोई कार्यालय अथवा मुख्यालय नही है।

प्रश्न 5 किस राज्य में स्थित विद्रोही संगठन हेनाइयुट्रेप नेशनल लिब्रेशन काउंसिल को हाल ही में भारतीय सरकार ने प्रतिबन्ध किया है –
(अ) मेघालय
(ब) असम
(स) अरूणाचल प्रदेश
(द) सिक्किम
उत्तर मेघालय
मेघालय में सक्रिय उग्रवादी समूह हिनीवट्रेप नेशनल लिब्रेशन काउंसिल (एचएनएलसी) को उसकी हिंसात्मक एवं विध्वसंक गतिविधियों के कारण केंद्र सरकार ने प्रतिबंधित कर दिया है। मंत्रालय ने अधिसूचना में कहा है कि एचएनएलसी जबरन धन वसूलने के लिए आम लोगों को डराता-धमकाता और परेशान करता है, जबरन वसूली एवं धमकाने के लिए पूर्वोत्तर के अन्य उग्रवादी समूहों से संबंध रखता है और इसने अपने सदस्यों को पनाह और प्रशिक्षण देने के लिए बांग्लादेश में शिविर स्थापित किए हैं।

प्रश्न 6 किस देश ने वेस्ट बैंक में इसरायली बस्तियों का समर्थन किया है –
(अ) अमेरिका
(ब) फ्रांस
(स) चीन
(द) दक्षिण अफ्रीका
उत्तर अमेरिका

अमेरिका ने वेस्ट बैंक में इसरायली बस्तियों का समर्थन किया है, अमेरिका ने यह भी कहा है कि यह बस्तियों अंतर्राष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन नहीं हैं।

प्रश्न 7 नासा के वैज्ञानिकों ने बृहस्पति ग्रह के किस चन्द्रमा पर जलवाष्प की खोज की है –
(अ) यूरोपा
(ब) आईओ
(स) कैलिस्टो
(द) टाइटन
उत्तर यूरोपा

नासा के वैज्ञानिकों ने बृहस्पति ग्रह के चन्द्रमा यूरोपा पर जलवाष्प की खोज की है। यह खोज हवाई में डब्ल्यू.एम. केक वेधशाला से की गयी।

प्रश्न 8 इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म काॅर्पोरेशन और किस राज्य ने गोल्डन चेरियट ट्रैन के संचालन के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं –
(अ) केरल
(ब) ओडिशा
(स) महाराष्ट्र
(द) कर्नाटक
उत्तर कर्नाटक

आई आर सी टी सी अगले वर्ष मार्च से लग्ज़री रेलगाड़ी गोल्डन चैरियट का परिचालन और प्रबंधन शुरू करेगा। इस आशय के समझौते पर नई दिल्ली में रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी और कर्नाटक के पर्यटन मंत्री सी.टी. रवि की मौजूदगी में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। कर्नाटक राज्य पर्यटन विकास निगम और भारतीय रेल खानपान और पर्यटन निगम इस समझौते के भागीदार होंगे। इससे पहले इस रेलगाड़ी को कर्नाटक राज्य पर्यटन विकास निगम और रेल मंत्रालय के संयुक्त उपक्रम के रूप में चलाया जा रहा था। 2008 में शुरू की गई गोल्डन चैरियट रेलगाड़ी में 18 डिब्बे हैं जिनमें 44 गेस्ट रूम शामिल हैं। ट्रेन में 84 अतिथियों को ले जाने की व्यवस्था है। यह ट्रेन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है।

प्रश्न 9 ‘अरुण भूमि’ किस राज्य का प्रथम हिंदी अख़बार है –
(अ) मेघालय
(ब) असम
(स) अरुणाचल प्रदेश
(द) ओडिशा
उत्तर अरुणाचल प्रदेश

हाल ही में अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने राज्य के प्रथम हिंदी अखबार ‘अरुण भूमि’ को लांच किया। इसका उद्देश्य अरुणाचल प्रदेश के युवाओं में हिंदी को बढ़ावा देना है।

 

प्रश्न 10 12वीं शहरी गतिशीलता सम्मेलन व प्रदर्शनी का आयोजन किस शहर में किया गया था –
(अ) पुणे
(ब) नई दिल्ली
(स) बैंग्लूरू
(द) लखनऊ
उत्तर लखनऊ

लखनऊ में 12वीं शहरी गतिशीलता सम्मेलन व प्रदर्शनी (Urban Mobility India Conference and Expo 2019) का आयोजन किया गया। इसका आयोजन शहरी परिवहन संस्थान द्वारा 15 से 17 नवम्बर, 2019 के दौरान किया गया। इस सम्मेलन की थीम ‘Accessible and liveable Cities’ थी।

Download Pdf Here



from Golden Era Education https://ift.tt/2XIa18z

No comments

Post a Comment

Beauty

Sponsor

test